भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि एक भावनात्मक जंग बन जाता है। देश के लोग इसे शरहद पर लड़ी जाने वाली लड़ाई जैसा मानते हैं। यही वजह है कि बरेली में भी रविवार को भारत की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना और यज्ञ-हवन किए गए।
साईं मंदिर में पंडितों और भक्तों ने की विशेष पूजा
बरेली के शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर श्यामगंज में महंत पंडित सुशील पाठक के नेतृत्व में भक्तों ने यज्ञ किया। इस दौरान बाबा श्याम और साईनाथ से प्रार्थना की गई कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस बड़े मुकाबले में शानदार जीत हासिल करे।
पाकिस्तान की हरकतों से नाराज हैं लोग
भारत के क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादी गतिविधियों और भारत विरोधी कदमों से देश को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में वह नहीं चाहते कि ऐसा देश कभी भी किसी भी मैदान में जीत हासिल करे।
हवन में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह
पूरे अनुष्ठान के दौरान मंदिर में भारत माता की जय और टीम इंडिया के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों का कहना है कि यह मैच अच्छाई और बुराई की जंग जैसा है, और भगवान जरूर भारत को विजय दिलाएंगे।
हर भारतवासी भावनात्मक रूप से जुड़ा
भारत-पाकिस्तान का हर मैच लोगों के लिए भावनात्मक क्षण लेकर आता है। कहीं यज्ञ-हवन तो कहीं दुआओं के जरिए हर भारतीय चाहता है कि तिरंगा लहराए और पाकिस्तान को शिकस्त मिले।
