स्टेडियम में नए सत्र में तरण ताल का उद्घाटन नामांकन प्रारंभ

तैराकी में कैरियर बनाएं युवा खेलो को बढ़ावा देने को सरकार तत्पर – चंदन नरायन सिंह भाजपा उपाध्यक्ष

सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर l जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए सत्र में तरण ताल का उद्घाटन किया गया l मुख्य अतिथि चंदन नरायन सिंह विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम सिंह एडवोकेट राकेश सिंह ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों को प्रेरित किया l कई वर्षों से बंद पड़े तरण ताल विगत वर्ष से संचालित हो रहा है जिसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला l जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि तैराकी में प्रशिक्षक आनंद श्रीवास्तव लाइफ सेवर चंचल भट्टाचार्य की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण के साथ भविष्य बनाने का मौका मिलेगा l इस अवसर पर स्टेडियम कोच प्रदीप यादव प्रवीण मिश्र राम नरेश फ़ायज़ा मौजूद रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *