रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर, नगर पंचायत लंभुआ में चल रहे ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में कल देर रात आईएएस अधिकारी उप जिलाधिकारी लम्बुआ गामिनी सिंगला तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी तथा जिला मीडिया प्रभारी जय प्रकाश मिश्र के साथ सैकड़ो माताएं बहने एवं आम लोग माता जी की महा आरती में शामिल हुए और माता जी की पूजा अर्चन करके आरती उतारी कल पंडाल के महा आरती में 16 देवियों देवताओं की आरती हुई। इस अवसर पर केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर लाल मोदनवाल तथा भूमि माता पूजा समिति के पदाधिकारी द्वारा इस बार साफ सफाई तथा बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए आईएएस अधिकारी उप जिलाधिकारी लंभुआ गामिनी सिंगला को तथा व्यापारी हित में सदैव संघर्ष करने वाले तथा इस बार की दुर्गा पूजा महोत्सव में सुंदर ढंग से पूजा संपन्न हो इसके लिए प्रशासन तथा पूजा समितियां के बीच में समन्वय स्थापित करने के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी को पूजा समितियां के पदाधिकारी ने इस स्मृति चिन्ह देकर फटका पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि निश्चित ही इस बार की प्रशासन की व्यवस्था काबिले तारीफ है और विसर्जन के समय भी समुचित व्यवस्था रहेगी ऐसी तैयारी पहले से है उप जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि हम हर प्रकार के त्योहार सकुशल संपन्न हो इसके लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर लाल मोदनवाल भूमि मातापूजा समिति के अध्यक्ष श्याम जी के शोध उपाध्यक्ष अंकुर बरनवाल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष विभव बरनवाल जिला सनसचिव शिव शंकर अग्रहरी नगर महामंत्री सुशील बरनवाल सहित कई अन्य उपस्थित रहे!
