महेंद्रा एजेन्सी के मालिक सरदार नरेन्द्र सिंह उर्फ बॉबी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल।


यथा शीघ्र बनाया जाएगा पदाधिकारी —रवीन्द्र

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर, शहर के वरिष्ठ व्यापारी महेंद्रा एजेन्सी के मालिक नरेन्द्र सिंह उर्फ बॉबी को आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने फटका पहनाकर संगठन में शामिल किया।
भारतीय उद्योग व्यापार में शामिल होने के बाद सरदार नरेन्द्र सिंह ने कहा कि सर्व मान्य व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी की व्यापारी हित संघर्ष, निष्पक्षता तथा व्यापारी समस्याओं के निदान के त्वरित प्रयास के चलते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का दामन थामा है जो भी संगठन जिम्मेदारी देगा उसे पूरी क्षमता से निभाने का प्रयास करूंगा।
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जब कोई प्रतिष्ठित व्यापारी संगठन के कार्यों को देखते हुए संगठन में कार्य करने की इच्छा प्रगट करता है हमें अपनी कार्यशैली पर गर्व होता है। उन्होंने कहा कि बॉबी भाई के संगठन में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश के पदाधिकारियों तथा जिले के पदाधिकारियों की मेहनत से आज हर व्यापारी आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होकर कार्य करना चाहता है जो हम लोगों के उत्साह वर्धन का काम कर रहा है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का कारवां इसी प्रकार आगे बढ़ता रहे व्यापारी अपनी पूर्ण क्षमता के साथ मान सम्मान के साथ व्यापार करते हुए देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करे यही हमारा उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *