मथुरा जिले की छाता तहसील कस्बा कोसी कलां में बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर जयंत क्रिकेट अकादमी का माननीय कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया , इस क्रिकेट अकादमी के खुलने से कोसीकला के क्षेत्रीय नौजवानों में काफी उत्साह देखने को मिला , नौजवानों का कहना है कि अब तक हम तैयारी के लिए सोचते थे ,कि कहां जाना चाहिए और कहा नही, अब हमारे लिए अपने कस्बा कोसी कलां में ही जयंत क्रिकेट अकादमी खुल गई, हम भी अपनी प्रतिभा को निखारेंगे और अपने क्षेत्र का नाम देश में नाम रोशन करेंगे ,हमारा ब्रज क्षेत्र भी खेलकूद और मल्ल विद्या में किसी से कम नहीं है विवेक चौधरी और रॉकी चौधरी ने अपने क्षेत्र के नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए केपीएस स्कूल कोसीकला में जयंत क्रिकेट अकादमी के नाम से अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका दिया है,
इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी , अध्यक्ष प्रतिनिधि छाता फाल्गुन सिंह, जीतू भैया, छैला जादौन, कर्मवीर चौधरी सहित काफी गणमान्य व्यक्ति और युवा मौजूद रहे।
