हम स्वदेशी बनाएंगे तथा अपनाएंगे तभी देश होगा आत्मनिर्भर रविन्द्र त्रिपाठी

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
आज अप ट्रेड स्वदेशी मेले में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री के साथ कई व्यापारियों ने खरीदारी किया आज के स्वदेशी मेले के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें स्वदेशी अपनाना ही होगा और स्वदेशी बनाना भी होगा श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री कि यह दूरदर्शिता का परिणाम है की अमेरिका जैसे विकसित देश द्वारा भारत के उत्पादों पर टैरिफ लगाने के बाद भी भारत के आर्थिक व्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा पूरे प्रदेश में स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ अभियान चलाया जा रहा है

जिसके तहत जनपद सुल्तानपुर की भी विभिन्न बाजारों में अभियान तेजी से चल रहा है श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी घटाने को लेकर व्यापारी तथा ग्राहक दोनों उत्साहित हैं और विशेष का स्वदेशी उत्पादों पर जीएसटी या तो जीरो प्रतिशत रखी गई है या फिर 5% जिससे स्वदेशी सामानों को बाजार में प्रतिस्पर्धा करने के लिए बल मिलेगा श्री त्रिपाठी के साथ आए हुए व्यापारी राजेंद्र कसौधन शुभम बरनवाल हरकेश पांडे अमित पांडे शिव प्रभाकर जायसवाल शिवम जायसवाल राकेश अग्रहरी राकेश पांडे आधार नी स्वदेशी मेले में लगी हुई दुकानों का अवलोकन करते हुए खरीदारी भी किया व्यापारियों ने श्याम भोग बेसन चांदनी चाऊमीन अचार अन्य सामान खरीदे तथा प्रेरणा कैंटीन एवं सवेरा होटल के लगे स्टालों पर मोटे अनाजों के बने पकवान का भी मजा लिया. इस अवसर पर बैंक अधिकारी एके सिंह इंद्र कुमार पांडे प्रमोद पांडे तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *