
समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
यूपी: सीएम योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा तो वापस ले लिया, लेकिन उनके दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशांत ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र मामले में मऊ CMO से क्लीन चिट मिलने की बात कही थी। CMO डॉ. संजय गुप्ता ने इसे गलत बताया। वहीं, अयोध्या के एक कारोबारी ने उन पर आठ लाख रुपये की फर्जी डिमांड का आरोप लगाकर कोर्ट में याचिका दायर की है।
