
फेमस भोजपुरिया सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज में गाया हुआ फुल टू धमाल मचाने वाला भोजपुरी लोकगीत ‘ए सइयां लड़िकइयाँ’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इस गाने सिंगर गोल्डी यादव की सुर पर ताल मिलाते हुए एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा अपनी केमिस्ट्री जमा रही हैं। इस गाने में गोल्डी यादव की आवाज और प्रिया सिन्हा की अदाकारी का तालमेल जिस तरह से देखने को मिल रहा है, उससे लग रहा है कि भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में एक और सिंगर एक्टर की हिट जोड़ी पॉपुलर होने वाली है। इस गाने की मेकिंग बहुत ही कमाल की गई है। इस गाने में प्रिया सिन्हा की लाजवाब अदायगी दिख रही है। जोकि फुल इंटरटेनिंग है। यह म्यूजिकल वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने को गोल्डी यादव अपने खास शैली में गाया है, जिसे आडियंस बहुत पसंद कर रही है। वहीं इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा इंडियन लुक में गरदा उड़ा रही हैं।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि प्रिया सिन्हा का पति लड़कों के लड़िकई करते हुए गिल्ली-डंडा खेल रहा है और उसकी गिल्ली एक लड़की के कंधे पर लग जाती है, जिसकी वह लड़की प्रिया सिन्हा से करती है। इस बात पर नाराज होकर प्रिया सिन्हा अपने पति को समझाते हुए कहती है कि…
‘करेंगे ऐसे तो कैसे चलेगा, मेरा कलेजा भला क्यों न जलेगा, चल गया पता तो नाता तोड़ दीजिए, ए सइयां लड़िकइयाँ कइल छोड़ दीजिए,
ए सइयां लड़िकइयाँ कइल छोड़ दीजिए, ए सइयां लड़िकइयाँ कइल छोड़ दीजिए…’
लिंकः https://youtu.be/hBassvtfIIs?si=vdv1aXIUb3NTTS2J
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘ए सइयां लड़िकइयाँ” के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इस सांग को सिंगिंग करने में मुझे बहुत अच्छा लगा था। हसबैंड और वाइफ पर आधारित ये गाना फुल इंटरटेनिंग है। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस का दिल आभार व्यक्त करती हूँ।
वहीं प्रिया सिन्हा ने कहा कि ‘मुझे खुशी है इस सांग में परफॉर्म करने का मुझे मौका है। इस गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया था, अब जब यह सांग रिलीज हुआ है तो काफी मजेदार लग रहा है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार को दिल थैंक्यू! इस गाने को ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! आप सबका ऐसे ही प्यार बना रहे।’
