रिपोर्ट : अचिन अरोड़ा स्टेट यू पी हेड
आज सुधा सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल जैन जी द्वारा सर्दी देखते हुए आशा की किरण परिवार के बच्चों को गरम ऊनी टोपी एवं कंबल का वितरण किया गया ।

जिसमें आशा की किरण परिवार के संस्थापक विपुल जैन ने कहा कि आशा की किरण परिवार कि ओर से हम अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

सुधा सेवा संस्थान के अध्यक्ष, श्री अनिल जैन जी ने हमारी संस्था के 180 नन्हे बच्चों के लिए मोज़े, टोपियाँ और कंबल प्रदान कर अत्यंत सराहनीय मानवता का परिचय दिया है।
अनिल जी का यह स्नेहिल योगदान न केवल बच्चों को ठंड से सुरक्षा देगा, बल्कि उनके जीवन में गर्माहट, सुरक्षा और विश्वास की एक नई किरण जगाएगा।

हम श्री अनिल जैन जी के इस उदार सहयोग के लिए दिल से आभारी हैं।
इसी प्रकार के दयालु और प्रेरणादायक कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और मानवता को मजबूत बनाते हैं।
