
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने सुल्तानपुर में बढ़ते क्राइम को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने जनपद में क्राइम कंट्रोल पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हत्याएं, लूट, बलात्कार, छिनैती, अपहरण जैसी घटनाएं जनपद में आम हो गई चुकी हैं, ऐसी घटनाएं खुद तस्दीक करती हैं कि बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के मुखिया कहते हैं कि बदमाश यूपी छोड़कर भाग गए हैं कुछ को मिट्टी में मिला दिया गया है बाकी जेल में है फिर ऐसी घटनाएं जनपद में क्यों घटित हो रही है, चाहे दिन हो या फिर रात बदमाश घटना को अंजाम देने में सफल हो गए हैं और योगी की पुलिस तमाशबीन बन कर रह जाती है !
