
छाता पुलिस क्षेत्राधिकारी का सराहनीय कार्य मेहनत ला रही है, रंग।
छाता मथुरा। दैनिक अयोध्या टाइम्स।
आईजीआरएस प्रणाली के तहत नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं, यह सभी आवेदन एस पी पोर्टल पर पहुंचते हैं। जहां से उन्हें संबंधित थानों के लिए भेजा जाता है। एसपी कार्यालय से लगातार इन मामलों की निगरानी की जाती है। मथुरा जिले के छाता ,शेरगढ़ , कोसी कलां थाने जनपद आईजीआरएस रैंकिंग में अव्वल रहे हैं। इन थानों ने दिसंबर माह में जनता की समस्याओं का समयबध्य गुणवत्ता पर तरीके से निस्तारण किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने थानों की नियुक्त टीमों को इस उपलब्धि के लिए सराहा है।
