दलितों की कब्रें खोद डालीं दबंगों ने, आक्रोश और देहात कोतवाली के सामने प्रदर्शन

  1. रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुलतानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के महायतपुर गांव में गुरुवार को सरहंगई करने का प्रकरण सामने आई है। गांव के कब्रिस्तान में दफन दलित समाज के बुजुर्गों की कच्ची और पक्की कब्रें दबंगों ने रातों-रात खोद डालीं, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सुबह कब्रें उजड़ी देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कोतवाल की शह पर पड़ोसी गांव के ही दबंग लोगों ने कब्रों को पूरी तरह उखाड़कर वहां अपना कब्जा जमाने की कोशिश की। कई दशक पुरानी कब्रें तक नहीं छोड़ी गईं। घटना से पूरे दलित समाज में भारी आक्रोश फैल गया और लोग सड़कों पर उतर आए। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि दरोगा को लगाकर पुलिस टीम पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *