
ईदगाह जन्मभूमि मुद्दे पर खुलकर बोले गौतम खट्टर।
जनपद मथुरा के छाता में चल रहे तृतीय दिवस आर्य महासम्मेलन में आर्य समाज से जुड़े हुए बड़े-बड़े नामी गणमान्य धर्म एवं सत्य पर खुलकर बोलने वाले तेज तर्रार मानभाव पहुंचे। इस भव्य आर्य सम्मेलन में छाता के चंद्र कुंड पर बड़ी संख्या में कस्बा सहित आसपास के लोग शामिल हुए। महासम्मेलन में सनातन धर्म के स्टार प्रचारक गौतम खट्टर पहुंचे जिन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बयान दिए। प्रसिद्ध रागनी गायक नरदेव बेनीवाल के द्वारा राष्ट्र की एकता धर्म को लेकर रागनी प्रस्तुत की। उन्होंने गीत के माध्यम से बताया कि श्याम की धरती पर पैदा सद्दाम होने नहीं देंगे। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने पाखंड और अंधविश्वास को बताया सनातन का दुश्मन।
