मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन,महात्मा गांधी,शिवाजी महाराज और सरदार पटेल की बनाई थी मूर्ति

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
नोएडा।मशहूर मूर्तिकार विऐ की सबसे ऊंची मूर्ति गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिज़ाइन करने वाले राम सुतार का निधन हो गया है। वह 100 साल के थे।राम सुतार ने बुधवार रात को नोएडा में अपने मकान में अंतिम सांस ली।वह बुढ़ापे से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे।

अनिल सुतार ने राम सुतार के निधन की दी जानकारी

राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने गुरुवार को अपने पिता के निधन की आधिकारिक जानकारी दी।अनिल सुतार ने कहा कि बहुत दुख के साथ हम आपको सूचित कर रहे हैं कि मेरे पिता राम सुतार का 17 दिसंबर को आधी रात को हमारे घर पर निधन हो गया। वह पद्मभूषण से सम्मानित किए गए थे।

राम सुतार को मिला है कई मशहूर मूर्ति बनाने का श्रेय

19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंडुर गांव में जन्मे राम सुतार का बचपन से ही मूर्तिकला की ओर झुकाव था।मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से गोल्ड मेडलिस्ट रहे राम सुतार ने मूर्ति बनाने को अपना करियर बनाया।राम सुतार ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की ध्यान मुद्रा में बैठी हुई मूर्ति और छत्रपति शिवाजी महाराज की घोड़े पर बैठी मूर्ति बनाई थी।इसके अलावा राम सुतार ने गुजरात की सबसे मशहूर सरदार बल्लभभाई पटेल की भी मूर्ति बनाई है।राम सुतार को 1999 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।राम सुतार को हाल ही में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

विश्व भर में मशहूर मूर्तियां

राम सुतार की कला ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है।गुजरात में बनी सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर (597 फीट) ऊंची मूर्ति, जो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है,संसद में महात्मा गांधी की ध्यान करती हुई मूर्ति,मध्य प्रदेश में गंगासागर डैम पर चंबल देवी की 45 फीट ऊंची मूर्ति,अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह (21 फ़ीट),नई दिल्ली में सरदार पटेल (18 फ़ीट) और जम्मू में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर (9 फ़ीट) की मूर्ति।इसके अलावा भी राम सुतार ने कई मूर्तिया बनाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *