लखनऊ वाराणसी फोरलेन हाईवे पर बड़ा हादसा

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
लखनऊ–वाराणसी फोरलेन पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली लंभुआ क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान चौराहे पर सरिया लदी एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। हादसे में ट्रक और पेड़ के बीच दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कोतवाल संदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *