
स्वदेशी जागरण मंच की रही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भूमिका
रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस अमर गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सुल्तानपुर शहर के पंत स्टेडियम में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें स्वदेशी जागरण मंच की भूमिका अत्यंत सराहनीय और राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।

कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को स्वदेशी एवं विदेशी उत्पादों की पहचान संबंधी पत्रक वितरित किए गए।

इस अभियान का नेतृत्व
विभाग संयोजक धर्मेंद्र द्विवेदी,
विभाग सह संयोजक (संपादक) राजीव तिवारी,
जिला संयोजक एडवोकेट आशीष तिवारी,
महिला प्रमुख सुधा सिंह एवं
शालिनी त्रिपाठी
के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी, संघचालक डॉ. अरुण कुमार सिंह, जिला प्रचारक आशीष जी, पीटीएस अधिकारी बृजेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. डी.एस. मिश्रा, KNIT के निदेशक डॉ. राजीव उपाध्याय, वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार श्री राज खन्ना, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. सुभाष, डॉ. आर.ए. वर्मा, डॉ. दिनकर सिंह, विजय प्रधान सहित अनेक विशिष्ट जनों ने स्वयं आगे बढ़कर लोगों को पत्रक वितरित किए और स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की खुले मंच से सराहना की।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच द्वारा वितरित ये पत्रक समाज को आत्मनिर्भर बनाने, देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और स्थानीय कारीगरों, किसानों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही आम नागरिकों को यह जानने में आसानी होगी कि बाजार में कौन-से उत्पाद स्वदेशी हैं और कौन-से विदेशी।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का व्यवहारिक स्वरूप है,

संघ चालक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा मंदिर वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ जैसे राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच का यह प्रयास जनमानस को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है कार्यक्रम के समापन पर स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय को वैश्विक बनाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को लेकर यह जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

इस अवसर परअमन त्रिपाठी, रश्मि शुक्ला,अनुराधा सोनी,नीलम तिवारी,गरिमा,अंकिता, नवरंग सिंह सभासद गिरीश मिश्रा आर्य,क्राणिक,सृष्टि,सोनी,आदि लोग उपस्थित रहें।

