राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी की सनातन पहल: अमहट गौशाला में गौ माता व नंदी महाराज को पहनाए गए वस्त्र

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन बेहाल है, ऐसे में मूक प्राणी गौ माता और नंदी महाराज की रक्षा के लिए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ द्वारा किया गया सेवा कार्य सनातन परंपरा और जीवदया की जीवंत मिसाल बनकर सामने आया है। जिले के अमहट स्थित काजी गौशाला (गौरबारिक) में संगठन की ओर से गौवंश को ठंड से बचाने के लिए वस्त्र पहनाने का पुनीत कार्य किया गया।


यह सेवा अभियान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मनीष तिवारी के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। शीतलहर के इस कठिन दौर में गौ माता और नंदी महाराज को वस्त्र पहनाकर सुरक्षित रखने का यह प्रयास सनातन संस्कृति के उस मूल भाव को साकार करता है, जिसमें गौ सेवा को सर्वोच्च पुण्य माना गया है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे ने स्वयं गौवंश को वस्त्र पहनाकर सेवा कार्य का नेतृत्व किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि “गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। ठंड के मौसम में गौवंश की रक्षा करना हम सभी का सामाजिक, नैतिक और धार्मिक दायित्व है। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी इस संकल्प के साथ निरंतर गौ सेवा के लिए कार्य कर रही है।”
उन्होंने इस सेवा अभियान में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्पण संगठन और समाज—दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमहट गौशाला पहुंचकर सेवा कार्य में सहभागिता की और गौ सेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में
प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे, सोनू दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव (बंटू), उपाध्यक्ष प्रदीप कसौधन, उपाध्यक्ष मुकेश कसौधन, सचिव सुभाष सोनकर, उपाध्यक्ष किरण सोनी, मीडिया प्रभारी रवि दुबे, संरक्षक राकेश सिंह (दद्दू), जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह (बिन्नू), महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी दूबेपुर डॉ. राजेश वर्मा, जिला पंचायत इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह और ठेकेदार मोटा भाई की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने आमजन से अपील की कि वे भी आगे आकर गौशालाओं की सेवा, संरक्षण और सहयोग में भागीदार बनें, क्योंकि गौ सेवा ही सच्ची सनातन सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *