
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को विमेंस प्रीमियर लीग के 2026 सीज़न के लिए अपने कप्तान की घोषणा की. दिल्ली कैपिटल्स ने भारत की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्स को कप्तान बनाया है.
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि जेमिमा रॉड्रिग्स विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीज़न से ही टीम का एक अहम हिस्सा रही हैं. तब उन्हें ऑक्शन में सबसे पहले चुना गया था.
प्रेस रिलीज़ में लिखा गया, “25 साल की इस खिलाड़ी ने हाल ही में भारत की ऐतिहासिक आईसीसी महिला विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके शानदार नाबाद 127 रनों की बदौलत भारत ने सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 339 रन का टारगेट चेज़ किया.”
रॉड्रिग्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 137.67 के शानदार स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं.
