श्रीमती कमला बहुगुणा जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हिमांशु गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पूर्व सांसद,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,प्रयागराज स्व.श्रीमती कमला बहुगुणा जी की जन्म जयंती बहुगुणा मार्केट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में मनाई गई।इस अवसर पर अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमती कमला बहुगुणा की बचपन से ही आजादी आंदोलन में बानर सेना की सदस्य बनी तब से लेकर जीवन प्रयत्न देश सेवा में लगी रही उन्होंने विभिन्न पदों पर बने रहते हुए देश सेवा में निरंतर काम किया 1977 में वह फूलपुर से सांसद चुनी गई वे सदैव गरीबों,मजलूमों,के लिए काम करती रही।उन्होंने प्रयाग मेले में भूले भटके कैंप के माध्यम से भूले भटके लोगों के लिए काम किया।आज उनकी 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर हम सभी कांग्रेस पार्टी के नेतागण उन्हें भाविनी श्रद्धांजलि देते हुए।उनके आदर्शों और चरित्र से शिक्षा लेने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख लोगों में सर्वश्री शेखर बहुगुणा,विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्य मुन्ना,जिला उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय,डा.जगत नारायण सिंह, उपाध्यक्ष निशा सिंह,महासचिव सुनील पांडे,डॉ.अमर सिंह पटेल,हृदयानंद यादव,अजय कुमार कुशवाहा,मो.यूसुफ,श्याम धुरिया,हरिभान सिंह सिंगरौर,कल्बे अब्बास,मो.फारुक,सुशील मौर्या,अशोक गौतम,मंजू देवी,सुनीता देवी,सितारा देवी,सविता देवी,पुष्पा चौधरी,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *