दिल्ली। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष/इलेक्ट्रॉनि मीडिया के प्रदेश प्रभारी आदित्य सिंह ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज से शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिला। इस अवसर पर कानपुर के रहने वाले समाजसेवी आदित्य सिंह को विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज के द्वारा जीवन पर्यंत स्मरण रहने वाली सप्रेम भेंट प्रदान की गई। यह उनके लिए एक बड़ा सम्मान है और उन्हें विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के दायित्वों और कार्यप्रणाली के बारे में चर्चा करने का अवसर मिला। इस अवसर पर कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा सम्मान है और वे विश्व हिंदू महासंघ संगठन के लिए काम करने के लिए और भी अधिक प्रेरित हुए है।
