भदावल में जन सहयोग से प्रतिवर्ष होता है, नववर्ष पर भंडारे का आयोजन।

जनपद मथुरा के छाता बरसाना रोड स्थित गांव भदावल के बिहारी जी मंदिर पर नव वर्ष के उपलक्ष में सभी जन सेवकों ने भंडारे का आयोजन किया ,इस बिहारी मंदिर पर पिछले 2011 से भंडारे का आयोजन जन सहयोग वह सभी ग्रामीणों के द्वारा किया जाता है, आज शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वहां प्रसाद पाया।
समाजसेवी सत्यदेव पांडे ने बताया कि बिहारी जी मंदिर पर 10 लोगों की एक कमेटी है, जो 2011 से प्रतिवर्ष नई साल के उपलक्ष में पूरे गांव का झरा भंडारा करते हैं। पूरी बस्ती के सहयोग से यहां लगभग 5000 व्यक्ति प्रसाद पाते हैं सुबह से ही भंडारा चल रहा है जो देर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *