
ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरे में रुकने के आदेश।
छाता मथुरा।
जनपद मथुरा के कस्बा छाता में कोतवाली के निकट सामुदायिक भवन में बने रेन बसेरे में नगर पंचायत ने लोगों को ठंड से बचने के लिए रुकने की व्यवस्था की है, यह सब शनिवार को देर शाम पत्रकारों की पड़ताल में पता चला। रैन बसेरे को आप स्वयं भी पहुंच कर देख सकते हैं ,कि साफ सफाई, लाइट ,पलंग, रजाई गद्दे वह शौचालय की सभी व्यवस्था यहां पर ठीक हैं। जो दूर दराज से लोग आएंगे वह आराम से यहां पर रात्रि विश्राम कर पाएंगे सिर्फ उनको अपना आधार कार्ड देने की जरूरत है।
इस रैन बसेरे के संचालक मिथिलेश हैं।
