
सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
बल्दीराय/सुल्तानपुर।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए बल्दीराय तहसील प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने समाजसेवी सुधा सिंह के सहयोग से दर्जनों दिव्यांगजनों को कंबल वितरित कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई।
तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार अरविंद तिवारी ने कहा कि ठंड के मौसम में दिव्यांगजन सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्रशासन का दायित्व है कि उन्हें समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने समाजसेवी सुधा सिंह के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और समाज के जागरूक लोगों के संयुक्त प्रयास से ही कमजोर वर्गों तक मदद पहुंचाई जा सकती है।

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने भी कंबल वितरण को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना भी मजबूत होती है। अधिकारियों ने अन्य समाजसेवियों और संस्थाओं से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
कंबल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों ने तहसील प्रशासन और समाजसेवी सुधा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस दौर में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। कई दिव्यांगजनों ने बताया कि सीमित संसाधनों के कारण ठंड से बचाव करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

