
सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर।
समाजवादी पार्टी के निर्देश पर SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया में फॉर्म-7 के कथित अवैध प्रयोग के माध्यम से मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
सपा नेताओं का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के तहत फॉर्म-7 का गलत व मनमाना इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पार्टी ने इस प्रक्रिया को तत्काल रोकने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि इस तरह से मतदाताओं के नाम काटे जाते रहे तो आगामी चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में
विधायक ताहिर खान, पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व विधायक सोनू सिंह, पूर्व विधायक भागेलु राम,
जिला महासचिव सलाउद्दीन अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव,
तेजिंदर सिंह बग्गा, धर्मेंद्र सिंह बबलू, शकील अहमद, रिजवान अहमद,
पप्पू निसार, अहमद गुड्डू, नगर अध्यक्ष सपा राजू चौधरी,
मोनू यादव, कुलदीप वर्मा, देवता दिन निषाद, शहजाद अहमद सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची में की जा रही गड़बड़ियों को तत्काल नहीं रोका गया तो पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी।
