अमेठी सांसद ने किया ओपन जिम का उद्घाटन, युवाओं को मिली स्वास्थ्य की सौगात

सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

बल्दीराय/सुल्तानपुर

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर स्थित श्री सिंह राय भाले सुल्तान इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को ओपन जिम का भव्य उद्घाटन अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ओपन जिम के शुभारंभ से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण युवाओं को नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फीता काटकर ओपन जिम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। ओपन जिम जैसी सुविधाएं युवाओं को खेल और व्यायाम के प्रति प्रेरित करेंगी तथा उन्हें नशा और गलत आदतों से दूर रखेंगी।


सांसद ने कहा कि अमेठी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ हलियापुर का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की पहल सराहनीय है और अन्य संस्थानों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।


कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी ने कहा कि ओपन जिम से बच्चों और युवाओं में खेल भावना का विकास होगा। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का आयोजन प्रभात सिंह ने किया।
इस अवसर पर विजय पासी, रामलखन शुक्ला, दीपू उपाध्याय, गीता सिंह, विद्यालय प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह, भगवत तिवारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *