अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत

रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
बल्दीराय,( सुल्तानपुर ) थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 12 के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।भखरी गांव निवासी युवराज सिंह (18) पुत्र बंसराज सिंह बाइक से एन.डी.डी.एबी. कॉलेज, कुमारगंज अयोध्या पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल सर्विस लेन पर डीह के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है,वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *