वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता

रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
भारत की विरासत को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग काशी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। आज काशी का प्राचीन स्वरूप लौट रहा है। काशी को पहले सम्मान नहीं मिलता था !

2014 के पहले काशी में श्रद्धालु की संख्या कम थी। आज एवरेज सवा लाख से डेढ लाख संख्या प्रतिदिन बाबा के दर्शन कर रही है। हमारी सरकार में काशी को वैश्विक पहचान मिली !
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ” काशी अविनाशी है। काशी के प्रति हर भारतवासी अपार श्रद्धा का भाव रखता है लेकिन स्वतंत्र भारत में काशी को जो सम्मान मिलना चाहिए था उस समग्र विकास के कार्यक्रम को वो महत्व नहीं मिला*
जो आजादी के तत्काल बाद प्राप्त होना चाहिए था। पिछले 11-11.5 साल के अंदर काशी एक बार फिर से अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए उनका संवर्धन भी कर रहा है और भौतिक विकास के कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाई को भी प्राप्त कर रहा है,… यह हमारा सौभाग्य है कि काशी का प्रतिनिधित्व देश की संसद में प्रधानमंत्री मोदी करते हैं। प्रारंभ से ही उन्होंने इस बारे में कहा है कि काशी की पुरातन काया को संरक्षित करते हुए उसे नए कलेवर के रूप में देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए और उसी के अनुरूप पिछले 11-11.5 सालों में काशी की योजनाएं शुरू हुईं। 55,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं काशी के लिए स्वीकृत हुईं। जिनमें से 36 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोकार्पित हो चुकी हैं और शेष योजनाएं प्रगतिशील तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं… 2014 से पहले या काशी विश्वनाथ धाम बनने से पहले यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या 5 हजार से लेकर केवल 25 हजार तक पहुंचती थी। आज उसी काशी में 1.25 लाख से 1.50 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचते हैं… अकेले काशी ने देश की GDP में 1.3 लाख करोड़ रुपये का योगदान किया है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *