
कोसीकला थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बुखरारी से एक युवा मुकेश कुमार 14 जनवरी को घर से बिना बताएं अचानक लापता हो गया, जिसकी गुमशुदगी थाना कोसीकला पर परिजनों के द्वारा दर्ज कराई गई है। परिजन युवक को हर जगह तलाश कर रहे हैं , पर कहीं युवक का सुराग नहीं लग पाया, किसी ने युवक के बारे में परिजनों को छाता तहसील में होने की सूचना दी तो परिजन युवक का ढूंढने छाता तहसील पहुंचे तहसील छाता में भी उसका सुराग नहीं लगा। युवक पर कोई मोबाइल भी नहीं है। अगर किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो थाना कोसीकला पुलिस को सूचित करें।
