डिजिटल इंडिया के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

सरकार की कोशिश जारी है, डिजिटल इंडिया की बारी है।
डिजिटल इंडिया का विस्तार भारत के लिए नया उपहार।

शुक्रवार 13 मार्च को गांधी इंटर कॉलेज छाता राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई द्वारा विशेष शिविर के द्वितीय दिन गांव रनवारी में डिजिटल इंडिया के लिए लोगों को जागरूक किया गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाचार्य बीके सारस्वत एवं कार्यक्रम अधिकारी दीनानाथ शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय आवासीय शिविर चलाया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों के द्वारा पी टी की गई, बौद्धिक चर्चा हुई और डिजिटल इंडिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई,क्योंकि आधुनिक युग कंप्यूटर का युग है, पिछले समय की अपेक्षा अब कंप्यूटर के द्वारा ऑनलाइन रुपए निकलना जमा करना एटीएम पीटीएम की सेवाएं सरकार द्वारा जनता को दी जा रही है। जनता की पूर्ण जानकारी के लिए सरकार ने यह पहल की है ,स्वयंसेवकों के द्वारा जनता को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *