सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, न्यू जाजमऊ द्वारा मस्ती की पाठशाला के बच्चों को सहायता सामग्री का वितरण

अचिन अरोरा स्टेट यू पी हेड

कानपुर | आज उड़ान सेवा संस्थान द्वारा संचालित मस्ती की पाठशाला के बच्चों के साथ सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, न्यू जाजमऊ द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत सहायता सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, फूड पैकेट, कपड़े एवं कंबल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें मानवीय मूल्यों, सेवा और सहयोग की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायता सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलकता दिखाई दिया।
इस अवसर पर उड़ान सेवा संस्थान की अध्यक्ष उषा तिवारी जी ने कहा कि


“समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा व आवश्यक संसाधन पहुँचाना ही हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल द्वारा किया गया यह सहयोग न केवल बच्चों की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव को भी मजबूत करता है।”
उड़ान सेवा संस्थान ने इस मानवीय पहल के लिए सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, न्यू जाजमऊ के प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *