
दीपक शर्मा (समाचार 18 न्यूज़ चैनल बरेली से जिला संवाददाता की खास रिपोर्ट)
बरेली : अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी. बी. गंज में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । तथा कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर साधना अग्रवाल ए डी हेल्थ बरेली ,डॉक्टर मधु गुप्ता, श्री शाहिद हुसैन डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर डॉक्टर गंगा शरण मंडलीय अर्बन हेल्थ कंसल्टेंट एवं नीतेश कुमार मंडलीय फैमिली प्लानिंग मैनेजर के कर कमलों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता द्वारा बताया गया कि विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को जनसंख्या नियंत्रण के विषय में जागरूकता फैलाना है एवं परिवार नियोजन की विभिन्न सामग्री के बारे में जानकारी प्रदान करना है , क्योंकि आज के दौर में एक सुखी जीवन बिताने एवं विकसित परिवार के लिए छोटा परिवार का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है, ताकि समग्र परिवार का विकास किया जा सके । इस अवसर पर ए डी हेल्थ डॉक्टर साधना अग्रवाल द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शगुन किट देकर उन्हें परिवार नियोजन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कराई गई इसी क्रम में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की तरफ से इंटर स्कूल चित्रलेखन प्रतियोगिता करवाई गई एवं डॉक्टर मधु गुप्ता चार्टर प्रेसिडेंट इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की तरफ से समीक्षा को प्रथम एवं तन्वी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की तरफ से अफ़्ज़ा ,अनीता ,सुनीता, वैशाली ,सुरभि पाठक ,कमलेश वैश्य ,ज्योति ,ललिता आदि का विशेष सहयोग रहा । तथा हिरदेश कुमार मनमोहन सिंह सरिता कुमारी एवं रजनी मनु राजपूत एवं समस्त स्टाफ सी.बी.गंज का विशेष सहयोग रहा।
