मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ, 4.52 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

रिपोर्टर हिमांशु गुप्ता

प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में चल रहे माघ मेले के सबसे महत्वपूर्ण पर्व ‘मौनी अमावस्या’ पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान आराध्या द्विवेदी ने एक गीत गाकर शासन प्रशासन की सराहना की प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए फाइनल आंकड़ों के मुताबिक कुल 4.52 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया।

दिन बढ़ने के साथ ही बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त से ही संगम के विभिन्न घाटों पर स्नान का क्रम शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ भी घाटों पर बढ़ती गई। प्रशासन ने इस बार मौनी अमावस्या पर लगभग 3 करोड़ लोगों के आने का अनुमान जताया था, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या ने इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया। शनिवार से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था

साधु संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और साधु संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल रात 12 बजे से ही स्नान करने के लिए लोगों का गंगा और संगम क्षेत्र में आना जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *