
रायबरेली, राहुल गांधी को रायबरेली के एक परिवार ने दादा फ़िरोज़ गांधी का वर्षों पहले खोया ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा बताया जा रहा है कि यह परिवार इस नायाब निशानी को सहेज कर रखे था और आज जब राहुल गांधी को सौंपा तो वह भी भावुक हो गए
तुरंत उसकी फोटो खींचकर मां सोनिया को व्हाट्सऐप के जरिये भेज दिया

राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से यहाँ आईटीआई के पास स्थित राजीव गाँधी स्टेडियम में रायबरेली प्रीमिअर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
एक परिवार ने मंच पर पहुँच कर उनके खानादान की यह विरासत उन्हें सौंपी
इस दौरान राहुल गांधी काफी भावुक नज़र आये और काफ़ी देर तक लाइसेंस को उलट पलट कर देखते रहे
इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है
