गणतंत्र दिवस के अवसर पर जे डी यू सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहन

रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड, सुल्तानपुर के समस्त कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। प्रातः ध्वजारोहण के पश्चात वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य पर विस्तृत चर्चा का आयोजन किया गया।
सभी साथियों ने एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री योगेश चंद सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश का विकास हो रहा है, किंतु आम जनमानस का वास्तविक विकास तभी संभव है जब देश में समान शिक्षा, समान चिकित्सा, समान सुरक्षा तथा समान न्याय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनके विचारों का समर्थन जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष पाठक जी द्वारा किया गया।
बैठक में श्री रिज़वान अहमद, दुर्गेश सोनी, राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. आर.बी. शर्मा, ममता शर्मा, तबस्सुम शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *