राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ स्वच्छता-सुरक्षा-पर्यावरण का भी रखें ध्यान-मदन सिंह

रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
सुल्तानपुर:-
गोमती मित्र मंडल ने गणतंत्र दिवस को एक नए तरीके से मनाते हुए पूरे समाज को एक बेहतरीन संदेश देने का काम किया है,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मां गोमती की आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं व गोमती मित्रों को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्र निर्माण व देश प्रेम की भावना तभी सफल होगी जब हम स्वच्छता-सुरक्षा-पर्यावरण संरक्षण के लिए तन-मन से प्रयास करेंगे, उनके उद्बोधन के बाद मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने गोमती मित्रों से अपील की कि अपने-अपने गांव में स्वच्छता व पौधारोपण का कार्यक्रम चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करें।
उसी क्रम में गणतंत्र दिवस के दिन नगर क्षेत्र के सीता कुंड धाम पर प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया,पारस पट्टी ग्राम सभा में संत कुमार प्रधान के नेतृत्व में पौधारोपण,भगवानपुर कुड़वार में रत्नाकर शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण, बंधुआ कला में अजीत शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम,बैजापुर अहिमाने में सुधीर कश्यप के नेतृत्व में स्वच्छता व पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया, सेनजीत कसौधन के नेतृत्व में गौशाला में गौ सेवा का कार्यक्रम हुआ।
सभी जगह ग्रामीणों की अभूतपूर्व सहभागिता रही व सभी ने इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *