छाता में चाय की केंटीन से चोरी, अज्ञात चोरों ने जाली तोड़कर सामान नगदी चुराए।


छाता मथुरा

तहसील परिसर की कैंटीन में हुई चोरी

चोरों के आतंक से सुरिक्षत नहीं छाता तहसील परिसर

रविवार को मथुरा जिले में छाता तहसील के अंदर चाय केंटीन से अज्ञात चोर जाली तोड़कर सामान नगदी चुरा ले गए। छाता तहसील आजकल सुर्खियों में आई हुई है, आए दिन यहां घटनाएं घटती रहती है, सुरक्षा की कोई सुविधा नहीं है, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं,जब चोरों से तहसील परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे, यह बहुत ही चिंता का विषय है, पर कोई भी ध्यान नहीं देता।


छाता तहसील में चाय कैंटीन जो कि रामवीर नामक युवक ने 1 साल के लिए किराए पर ले रखी है, केंटीन से आज रात में जाली तोड़कर के कई हजार रुपए का सामान और नगदी चोर उड़ा ले गए ,पीड़ित रामवीर ने बताया कि हम एक हफ्ते का सामान शनिवार को स्टॉक कर जाते हैं ,जिससे सोमवार को कैंटीन खोलकर अगले शनिवार तक बिक्री कर सकें, अगर हम तहसील परिसर में भी सुरक्षित नहीं है, तो हमारा क्या होगा जबकि कैंटीन के सामने ही न्यायालय और क्षेत्राधिकारी कार्यालय कार्यरत है ,हम शिकायत कई बार मौखिक और लिखित में सक्षम अधिकारी को दे चुके हैं, पर कोई सुरक्षा सुविधा कैमरा तहसील परिषद में मौजूद नहीं है, अगर चोरों के हौसले इसी तरह बुलंद रहेंगे, तो छाता पुलिस प्रशासन की क्या जिम्मेदारी होगी क्या इसी तरह से चोरियां होती रहेगी कस्बा इंचार्ज ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल चुका है ,जल्द से जल्द रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *