
अग्नि से होकर निकलने की परंपरा को जारी रखेगा पंडा।
जनपद मथुरा के कोसी कलां क्षेत्र निकटवर्ती ग्राम फालेन में होली के दिन आग में निकलने वाले पंडा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। जहां वर्षों से चली आ रही परंपरा को जीवित रखने के लिए पंडा कुंड से निकलकर धधकती अग्नि आग अंगारों से निकलेगा। उपजिला अधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने गुरुवार को ग्राम पहुंचकर मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया,मेले को सकुशल संपन्न करने कुंड की साफ सफाई, लाइट, सुरक्षा हेतु निर्देश दिए।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार, लेखपाल गोविंद , प्रधान प्रतिनिधि महेश आदि लोग मौजूद रहे।
