
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी माघ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम संगम में स्नान और पूजन के बाद बड़े हनुमान मंदिर जाएंगे। इसके अलावा वे जगद्गुरु संतोष दास सतुआ बाबा के शिविर में भी पहुंचेंगे। मेला प्राधिकरण सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
