SIR आपत्ति के लिए बढ़ गया समय,अब 6 मार्च तक दावा कर सकते हैं वोटर्स

समाचार 18 न्यूज़ के लिए लखनऊ से रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) अभियान को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चुनाव आयोग ने एसआईआर में दावे और आपत्ति दर्ज करने की समयसीमा बढ़ा दी है। अब वोटर 6 मार्च, 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले यह समयसीमा आज यानी 6 फरवरी को खत्‍म हो रही थी। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल, 2026 तक पब्लिश होगी।
UP में SIR को लेकर अहम फैसला

उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन #SIR प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है।
चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियों के लिए १ महीने का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। यह दूसरी बार है जब आयोग ने अंतिम सूची की समय-सीमा को आगे बढ़ाया है। अब अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के CEO #IAS नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाताओं को पूरी पारदर्शिता और न्याय देने के लिए यह फैसला लिया गया है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *