क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रही प्रतिदिन दुर्घटनाएं। ग्रामीणों ने की ब्रेकर लगवाने की मांग।

सांखी में विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर लगना चाहिए स्पीड ब्रेकर।

जनपद मथुरा के छाता गोवर्धन रोड पर आए दिन तेज वाहनों के कारण दुर्घटना हो रही है। दुर्घटनाओं से निजात पाने के लिए ग्राम सांखी के ग्रामीणों ने गांव पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।
शुक्रवार को छाता के सांखी गांव के ग्रामीण उपजिलाधिकारी कार्यालय छाता पहुंचे, जिन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र देकर गांव पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि छाता गोवर्धन रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है ,तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन गांव पर प्रतिदिन कोई ना कोई घटनाएं होती रहती हैं।
जिस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। यदि इस रोड पर स्पीड ब्रेकर लगवा दिया जाए तो कुछ हद तक दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। ग्रामीणों के साथ में विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं भी समस्या समाधान के लिए आई। ग्रामीण हरिओम ने बताया मार्ग पर स्पीड ब्रेकर ना होने से ग्रामीण परेशान हैं। रोड पर प्राथमिक विद्यालय भी पड़ता है। रफ्तार वाहनों की आवा जाई के कारण बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि दिनांक 12 मार्च 2026 को एक करीब 9 साल के बच्चे गजेंद्र पुत्र गंगा श्याम की तेज स्पीड मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जिसका समस्त ग्राम वासियों को बहुत गहरा दुख हुआ, सभी ग्रामवासी दुखी होकर अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया गांव में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर जल्द लगवाई जाए।
इस मौके पर रमेश चंद, प्रेमपाल, गंगा श्याम,रामवीर ,नेतराम,जयनारायण , जयपाल,रामवीर ,सुरेश,तेजपाल, कुमारपाल ,बच्चू, पप्पू ,भोला, नाथौल राजू, बनवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *