माता रानी की खंडित प्रतिमाओंको लेकर निकली कलश यात्रा ।

कलश यात्रा में बडी संख्या में लोगो ने की सहभागिता।

पिछले दिनों छाता के भदावल में आसामाजिक तत्वों द्वारा पथवारी मैया को खंडित कर दिया था, उसी के उपलक्ष में आज सभी भदावल गांव के लोगों ने स्वेच्छा से चंदा एकत्रित कर माता की प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया।
माता रानी की खंडित प्रतिमा को लेकर सभी गांव वासी रोष में थे ,कि अब जल्द नवरात्रि आ रही है, पूजा कैसे होगी पर माता की असीम कृपा से आज गांव वासियों में खुशी की लहर है ,कि मूर्ति स्थापना हो रही है , शुक्रवार को 51 कलशो द्वारा समस्त गांव के नर नारी बुजुर्ग बच्चों ने माता रानी की प्रतिमा को नाचते गाते हुए पूरे गांव में गंगाजल छिड़ककर रास्तों को पवित्र करते हुए नई प्रतिमा को माता रानी के मठ ले गए अब माता रानी की वेदों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कर माता की प्रतिमा को पुनः यथा स्थिति मंदिर में स्थापित किया जाएगा ,5 दिन चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन हवन पूजन कीर्तन इत्यादि का आयोजन किया जाएगा उसके बाद माता का जगराता कर 17 तारीख को सभी गांव वालों और भक्तजनों को भंडारा भोजन प्रसाद कराकर माता की प्रतिमा को मंदिर में विराजमान करा दिया जाएगा।
सभी भक्तजन माता की पूजा अर्चना कर लाभ ले सकेंगे माता रानी की पूजा अर्चना में कुंज बिहारी पांडे को पुजारी चुना गया और गांव के सभी व्यक्तियों का इस आयोजन में सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *