कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त: एसडीएम और सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त।

जनपद मथुरा के कस्बा छाता
​ में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से गुरुवार को उप जिला अधिकारी (एसडीएम) वैभव गुप्ता और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के थाना रोड,मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त की। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
​एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल छाता थाने से रवाना हुआ। यह पैदल गस्त मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे रोड और प्रमुख चौराहों से होते हुए गुजरी। गस्त के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी और दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया, ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी उमेश तिवारी , कस्बा इंचार्ज राहुल, दरोगा अतर सिंह, पुनीत सिरोही हेड कांस्टेबल अरुण कुमार विशेष कुमार 12वीं पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *