एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

कानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत दिनांक 05 जून 2026 को साढ़ सोसाइटी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोसाइटी कर्मचारी अभिनव तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अमर सिंह दौलतपुर, चक्रपाल सिंह रामपुर , सोनू शुक्ला गंभीरपुर , रोहित यादव रसूलपुर एवं अवधेश शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एडीओ आशीष कुमार पाण्डेय ने भी सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए सभी से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
साढ से साहिल अली की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *