नई दिल्ली 7 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
लोकसभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी श्री भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संसदीय अनुभव और संसदीय पद्धतियों और प्रक्रियाओं की गहन जानकारी रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्री भगत 5 जनवरी 1976 को पांचवीं लोक सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वह अंतरिम संसद और पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं लोक सभा के सदस्य भी रहे।
केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त, योजना, रक्षा, विदेश मामले, विदेश व्यापार और आपूर्ति, इस्पात और भारी इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। वह फरवरी 1993 से चार महीने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और 30 जून 1993 से 1 मई 1998 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे।
श्री बली राम भगत का 2 जनवरी 2011 को नई दिल्ली में निधन हो गया।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










