मथुरा। खेत मेड जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत कई लोग घायल, इलाके में फैली सनसनी।

छाता मथुरा।

खेत मेड जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत कई लोग घायल, इलाके में फैली सनसनी।

गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर में मेड जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार सुबह 9:00 बजे करीब आपस में झगड़ा हो गया, झगड़ा इतना बढ़ गया, झगड़े में पदम सिंह उम्र करीब 42 वर्ष की भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी गई, कई वर्षों से मेड को लेकर इनमें आपस में विवाद चल रहा था,और कई राउंड फायर हुए घटना को अंजाम देकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया, और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाता भिजवाया, जहां पर डॉक्टर ने घायल हुए महिला सहित पुरुषों को प्राथमिक उपचार देकर हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक छाता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को लेकर आए थे, तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

एक महिला भी घायल है, जिसका नाम कमलेश है, उसको भी प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पदम कल्लू ,तुलाराम महेंद्र आपस में चारों भाई हैं, शेरन उनके रिश्ते में भतीजा लगता है कई वर्षों से इन दोनों के बीच में विवाद चल रहा था ,विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया ,भतीजे ने अपने चाचा पदम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया, बीच बचाव करने आए पदम सिंह के भाइयों व पत्नी पर भी लाठी डंडों से मार मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रहे हैं ,जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *