उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग की बैठक में गौ संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई

 

लखनऊ। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा उत्तर प्रदेश के द्वारा उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता कर रहे विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से गौ सेवकों को बुलाया गया था और उनसे एक विशेष अपील की गई थी

कि आप अपने-अपने जिलों पर गौसेवा से संबंधित कार्य करें और गौशाला में जाकर भ्रमण करें जहां पर भी किसी प्रकार की कोई कमी हो वहां तुरंत ही संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी का अवगत कारण जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके बांदा जिले से विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा की जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ बैठक में शामिल हुए और उन्होंने बांदा में हो रही गोवंश के साथ अन्याय के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्होंने आश्वासन दिया कि बांदा जनपद पर किसी प्रकार की गोवंश के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुखिया गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के द्वारा गोवंश के प्रति एकदम ठोस कदम उठाए जा रहे हैं अगर कहीं पर भी गोवंश के प्रति लापरवाही बढ़ती जाती है

तो हो सकता है उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज इस पर सीधे कार्रवाई कर सकते हैं इसकी जिम्मेदार बांदा की जिम्मेदार अधिकारी होंगे अन्यथा की स्थिति में गोवंश के प्रति अच्छा कार्य करें और प्रचार प्रसार करें की गोवंशों को गौशाला में ना भेज कर अपने घरों में रखें और जो ₹1500 महीना मिलता है वह आपको दिया जाएगा लेकिन यहां के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजों पर गोवंश को संरक्षण दिखाते हैं और बाकी गोवंशों को गौशाला में संरक्षित किया जाता है और गौशाला में संरक्षित करके गोवंशों को सिर्फ मारा जा रहा है ना ही खाने की व्यवस्था की जा रही है ना ही कोई प्रकार की सुरक्षित व्यवस्था रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *