एक पेड़ मां के नाम पर लगाए पर्यावरण शुद्ध तो मानव स्वस्थ के साथ पौधे संरक्षण की शपथ ली

एक पेड़ मां के नाम पर लगाए पर्यावरण शुद्ध तो मानव स्वस्थ के साथ पौधे संरक्षण की शपथ ली

दीपक शर्मा समाचार 18 न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला शाखा बरेली के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई रामलीला मैदान में ग्यारह पौधे बरगद, पीपल, नीम, अनार, जामुन के ” एक पेड़ अपनी मां के नाम ” पर लगाए । कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का रहा। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसका संचालन जिला अध्यक्ष संजीव अवस्थी ने किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने एक कविता ” पौधे रोपेंगे – वृक्ष सहेजेंगे ” सुनाकर वातावरण प्रकृतिमय कर दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्षों में भी जीवन होता है, जैसा हम मनुष्यों में होता है। इसलिए पौधों को लगाना और उन्हें सुरक्षित रखना स्वयं अपने को ही सुरक्षित रखना है। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य रविशंकर गौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारी आत्मा है। वृक्षों से प्रकृति और प्रकृति से इंसानों का अस्तित्व बचा हुआ है। इसीलिए कहा जाता है कि हरियाली है तो खुशहाली है। मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को ” पर्यावरण शुध्द तो मानव स्वस्थ ” की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर शर्मा, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष विष्णु स्वरूप भारद्वाज, विनोद कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, संयोजक प्रमोद मिश्रा, मंत्री अभिषेक शर्मा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *