25वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, मथुरा में रेलवे अधिकारियों के खिलाफ भाकियू सुनील का आंदोलन | Samachar 18 News

मथुरा आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में रेलवे अधिकारियों जिला प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी व भूमि अधिग्रहण के विरोध में अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन को आज 25 दिन हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन सुनील के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी अपने काफिले के साथ धरना स्थल पर पधारे धरना स्थल पर आंदोलनकारी किसानों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी का दुपट्टा पहना कर जोरदार स्वागत किया


अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा किसानों के अनिश्चितकालीन आंदोलन को आज 25 दिन हो चुके हैं लेकिन किसान विरोधी अधिकारियों ने अभी तक धरना स्थल पर आकर किसानो की मांगों को नहीं सुना जिला प्रशासन रेलवे अधिकारियों को चेतावनी देना चाहते हैं किसानों के इस आंदोलन को हल्के में ना लें 72 घंटे के अंदर रेलवे अधिकारियों जिला प्रशासन के अधिकारियों ने धरना स्थल पर आकर
किसानों की जायज मांगों को नहीं सुना तो nh2 को जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे किसान अब यह आंदोलन उत्तर प्रदेश के हर जिले में होगा जब तक किसानों को मथुरा वृंदावन नगर निगम के रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलेगा तो रेलवे अधिकारियों जिला प्रशासन की ईट से ईट बजा देंगे भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता व किसान
72 घंटे के अंदर जिला प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल पर नहीं आए तो मथुरा के रेलवे ट्रैक को भी जाम किया जाएगा nh2 पर होगा धरना प्रदर्शन
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्य महासचिव उदय भान सिंह जाटव युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू पंडित महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल वरिष्ठ किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष बरेली इंतजार मोहम्मद महानगर अध्यक्ष बरेली सुरेश कुमार वैष्णव पुजारी जी सोनेलाल पंडित नरोत्तम शर्मा मानिकचंद शर्मा ख्यालीराम अनिल शर्मा सोनू धीरज आदि मौजूद थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *