“मथुरा में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का NH2 मार्च, 28वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी | भारतीय किसान यूनियन सुनील”

मथुरा आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में रेलवे द्वारा की जा रही भूमि अधिग्रहण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 28 वे दिन चला भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया किसानों ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत nh2 को जाम करने का ऐलान किया था धरना स्थल से किसान मार्च करते हुए जय जवान जय किसान किसानों को मुआवजा दो किसानों को न्याय दो किसानों को जीने दो के गगन भेदी नारे लगाते हुए nh2 के लिए आगे बढ़ रहे थे nh2 से 200 मीटर पहले ही सीओ सदर में फोर्स के मौजूद थे वहीं पर पुलिस वल ने किसानों को रोका किसान वहीं जमीन पर ही धरने पर बैठ गए सीओ सदर ने किसानों को आश्वासन दिया आपकी जायज मांगों को शासन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा nh2 पर जाकर जाम ना लगाएं


आधे घंटे तक चली नारेबाजी रोड पर धरने के बाद किसानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम ज्ञापन सीओ सदर को सोपा
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने कहा 28 दिन से किसान दिन रात धरना स्थल पर डटे हुए हैं लेकिन अभी तक किसी भी प्रशासन के अधिकारी ने किसानों की जायज मांगों को नहीं सुना जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं देश का अन्नदाता भीषण गर्मी बरसात में मातृशक्ति के साथ 28 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं लेकिन किसानों की जायज मांगों को प्रशासन द्वारा नहीं माना जा रहा


एक हफ्ते के अंदर अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अब रेलवे ट्रैक को जाम करने का काम करेंगे भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारी
इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल नरोत्तम शर्मा मानिकचंद शर्मा धीरज शर्मा ख्यालीराम शर्मा अनिल शर्मा सोनू शर्मा गोपीचंद चंद्रभान चंद्रपाल भूपेंद्र अनिल विनोद लक्ष्मण प्रसाद सुनीता अनीता मालती देवी जसोदा रामवती पुष्पा देवी सरोज कविता राजेश्वरी राधा सैनी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *