
दीपक शर्मा समाचार 18 न्यूज़ जिला संवाददाता
बरेली : श्रावण मास के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट द्वारा तपेश्वरनाथ मंदिर पर सुरक्षा और व्यवस्था हेतु ड्यूटी दी गई। स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सहायता की, जल व्यवस्था, लाइन व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने जैसे कार्यों को जिम्मेदारी से निभाया।

वहीं सिविल डिफेंस टीम में तैनात संजय शर्मा सिविल डिफेंस वालंटियर्स ने बताया कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। टीम द्वारा लगाए गए वालंटियरों ने श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देने, घायल या बीमार लोगों की मदद करने और बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाने जैसे कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सिविल डिफेंस की यह तैनाती न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि एक सामाजिक सेवा के रूप में भी लोगों ने सराहना की। पोस्ट प्रभारी ने बताया कि श्रावण मास के दौरान लगातार ऐसे सेवा कार्यों में योगदान दिया जाएगा।

